केनफाउंट एकेडमी रुद्रपुर शिवनाथ में बच्चों ने आज चंद्रयान -3 के सफल लैंडिंग पर बच्चों ने क्राफ्ट के माध्यम से खुशी जाहिर किए वही साथ ही साथ राखी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया

Voice Of News 24

29 Aug 2023 17:56PM

रुद्रपुर शिवनाथ (महराजगंज)

जैसा कि आप सभी जानते है की चंद्रयान -3 के सफल लैंडिंग से हम सभी भारतीयों का सर गर्व से ऊंचा हो गया है उसी के उपलक्ष्य में बच्चों ने क्राफ्ट के माध्यम से सभी देशवासियों को बधाई दिए एवम साथ ही साथ हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे सभी छात्र – छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया ।

प्रतियोगिता में बच्चों ने रंग बिरंगी राखियां बनाकर न सिर्फ अपनी प्रतिभा का परिचय दिया , बल्कि रक्षाबंधन के माध्यम से आपसी प्रेम , भाईचारे और वन पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

बच्चों द्वारा बनाई गई राखियों को विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रिया पी ० एन एवम डायरेक्टर अजय कुमार ने खूब सराहा।
वही अपने संबोधन में प्रधानाचार्या प्रिया पी ०एन ने कहा की ऐसे प्रतियोगिता से बच्चों में आर्ट -क्राफ्ट की समझ बढ़ती है , ऐसी प्रतिगोताओं से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है ,जो उनकी सफलता में साधक बनता है।
विद्यालय के डायरेक्टर अजय कुमार ने अपने संबोधन में रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की यह पर्व सिर्फ भाई बहन के अमर प्रेम का प्रतीक पर्व ही नही है बल्कि यह पर्व समाज में भी आपसी भाईचारे को बनाए रखता है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.