एम.पी मोंटेसरी स्कूल में रक्षा बंधन प्रतियोगिता का आयोजन, चंद्रयान-3 के मॉडल का प्रदर्शनी

Voice Of News 24

29 Aug 2023 17:49PM

कोल्हूई

कोल्हुई कस्बा में स्थित एमपी मोंटेसरी स्कूल में मंगलवार को रक्षा बंधन प्रतोयोगिता का आयोजन हुआ जहाँ विद्यालय में कक्षा प्रथम से छटवीं तक के बच्चो ने विभिन्न प्रकार के मनमोहक राखी के मॉडल को बनाया और प्रदर्शन किया। साथ ही साथ एलकेजी और यूकेजी के बच्चो ने कला के माध्यम से राखी को प्रस्तुत किया। कक्षा 3 से कक्षा 6 तक के बच्चो ने चन्द्रयान 3 के मॉडल को बनाकर प्रदर्शन किया जिसमे अंश मोदनवाल, प्रियेश चौधरी, शिवम प्रजापति , अमित वरुण, आराध्या गुप्ता आदि शामिल रहे। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संध्या गुप्ता ने बच्चो को रक्षा बंधन के महत्व को बताते हुए कहा यह त्योहार भाई बहन का नही अपितु यह एक दूसरे की रक्षा, सुरक्षा, स्नेह, भाईचारे का प्रतीक है।

बहन की रक्षा के साथ साथ एक दूसरे तथा देश की भी रक्षा करनी चाहिए। इस दौरान विद्यालय के बच्चो द्वारा प्रस्तुत चन्द्रयान-3 के मॉडल को देखकर उन्होंने खुशी का इजहार किया और बच्चो को उसका महत्व बताते हुए कहा कि हमारा देश अंतरिक्ष अनुसंधान में महाशक्ति बनने की तरफ अग्रसर ‘नए आत्मनिर्भर भारत’ के सामर्थ्य और हौसले कि नई उड़ान चंद्रयान- 3 की सफलता पर हमें गर्व है। उक्त उपलब्धि के लिए इसरो की वैज्ञानिको की टीम को बधाई दिया गया। इस अवसर पर डायरेक्टर डी.एस अग्रहरी, शिक्षकगण स्वेतनिशा श्रीवास्तव, रुचि शर्मा, बृजेश चौरसिया ,आशीष एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले रुचि मिश्रा, सोनाक्षी गुप्ता, आँचल शर्मा, सपना वरुण, आरवी सिंह, अभय वर्मा, अनामिका सहित दर्जनों बच्चे मौजूद रहे।