200 रुपये सस्ता हुआ घरेलू सिलेंडर, सरकार का एलान, उज्जवला लाभार्थियों को 400 की छूट

Voice Of news 24

29 Aug 2023 17:06PM

 

रक्षा बंधन के त्योहार पर मोदी सरकार ने बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। मोदी सरकार ने घरेलू गैस (LPG) के दामों में बड़ी कटौती की है। अब घरेलू गैस सिलेंडर 200 रुपये सस्ता मिलेगा, जबकि उज्जवला लाभार्थियों के लिए 400 रुपये सस्ता सिलेंडर मिलेगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं को अब LPG सिलेंडर 200 रुपये सस्ता मिलेगा।

इससे 33 करोड़ उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि उज्जवला लाभार्थियों को 400 रुपये प्रति सिलेंडर सस्ता मिलेगा। 75 लाख उज्जवला लाभार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.