गुमसुदगी के पोस्टर के बाद आया BJP विधायक बयान,जानिये सोशल मीडिया पर आकर क्या दी सफाई?

Voice of news 24

29 Aug 2023 00:01AM

भाजपा विधायक के लापता होने का पोस्टर कस्बे में देखकर लोग हैरान थे ,नीचे लिख दिया गया था कि तलाश रही सिसवा की समस्त जनता गुमसुदा चल रहे विधायक को,जानिए नया अपडेट?

महाराजगंज

महराजगंज जिले में कल सियासत का पारा चढ़ गया था जब जिले के सिसवा विधानसभा के दूसरी बार बने भाजपा विधायक प्रेम सागर पटेल के गुमसुदगी का पोस्टर कस्बे और सिसवा रेलवे स्टेशन पर जगह-जगह चस्पा हुआ था।जिसको देखकर हर कोई हैरान था।दबे जुबान कई तरह की चर्चाएं जितनी मुँह उतनी बातें हो रही है।इस अफवाह को लेकर कई लोग इस मामले में विधायक जी का तार उनकी जनता में सक्रियता से परे होने से जोड़ रहे थे मन की मनसा को लेकर खूब तंज कस रहे थे।

पोस्टर में लिखा था कि विधायक 80 दिनों से लापता है,काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिल रहे हैं।,सिसवा विधानसभा की समस्त जनता उन्हें तलाश रही है।जिसको लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा जबरदस्त बनी हुई थी।

जानकारी होने के बाद हरकत में आई स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई थी।लेकिन आज विधायक ने अपनी आलोचना को गंभीरता से देख कर सोशल मीडिया पर आकर एक वीडियो के जरिये कहा, मैं भाजपा के काम के लिए मध्यप्रदेश आया था काम खत्म होते हैं सावन के अंतिम सोमवार को महाकालेश्वर का दर्शन करने आया हूँ और अपने विधानसभा की जनता के कुशलता और स्वास्थ्य के लिए आशीर्वाद लेकर कल लखनऊ के लिए रवाना हो जाऊँगा और फिर अपने विधानसभा की जनता से मुलाकात करूँगा।अब मामले में कितनी हकीकत और कितने फ़साने है ये तो विधायक जी के वापसी के बाद पता चलेगा।