कस्बे में लगा BJP विधायक लापता का पोस्टर,राजनीतिक द्वेष या फिर कोई और मंशा?

Voice of news 24

27 Aug 2023 14:15PM

भाजपा विधायक के लापता होने का पोस्टर कस्बे में देखकर लोग हैरान हैं,नीचे लिख दिया तलाश रही सिसवा की समस्त जनता,पढ़िए पूरी खबर?

महाराजगंज

महराजगंज जिले में एक बार फिर सियासत का पारा चढ़ गया है।जिले के सिसवा विधानसभा के दूसरी बार बने भाजपा विधायक प्रेम सागर पटेल के गुमसुदगी का पोस्टर कस्बे और सिसवा रेलवे स्टेशन पर जगह-जगह चस्पा हुआ है।जिसको देखकर हर कोई हैरान हैं।दबे जुबान कई तरह की चर्चाएं जितनी मुँह उतनी बातें हो रही है।अब इसे राजनीतिक विरोधाभास समझें या फिर चुनाव में जनता के वोट लेने के बाद कुछ नेताओं की परिभाषा,एक कहानी को याद दिला देती है, जिसमे गंगा घाट पर स्नान करने गए व्यक्ति ने अपने कपड़े और सामान एक अनजान युवक जो उसको मामा बोलकर उसके साथ धोखा करके भाग जाता है और बेचारा युवक पूछता फिरता है कि उसको देखा है भाई कहीं ? किसको? “वहीं जिसके हम मामा है”।

इस अफवाह को लेकर कई लोग इस मामले में विधायक जी का तार उनकी जनता में सक्रियता से परे होने से जोड़ रहे हैं और तंज कस रहे हैं।पोस्टर में लिखा है विधायक 80 दिनों से लापता है,काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिले,सिसवा विधानसभा की समस्त जनता उन्हें तलाश रही है।जिसको लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा जबरदस्त बनी हुई है।जानकारी होने के बाद हरकत में आई स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.