Voice of news 24
26 Aug 2023 23:03PM
भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय का विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। वह शनिवार (26 अगस्त) को खेले गए सेमीफाइनल में थाईलैंड के कुनलावत वितिदसर्न के खिलाफ कड़े मुकाबले में हार गए। इस हार के बाद उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। कुनलावत वितिदसर्न ने तीन गेम तक चले मुकाबले में प्रणय को 18-21, 21-13, 21-14 से हराया। प्रणय पहली बार विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कोई पदक जीतने में कामयाब हुए हैं।

इस तरह भारत ने 2011 के बाद से विश्व चैम्पियनशिप में कम से कम एक पदक जीतने का रिकॉर्ड बरकरार रखा।.













