बंद कमरे में प्रेमी-प्रेमिका को नही थी खबर,प्रेमिका के बाप-भाई ने कर डाली दोनों की निर्मम हत्या ,पढ़े पूरी खबर…

Voice of news 24

22 Aug 2023 15:34PM

गोण्डा

उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले मे हॉरर किलिंग का मामला सामने आया है। अगर आपको भी घर वालों की रजामंदी से प्यार पर एतराज होता है तो आप भी रहें सतर्क नही हो कुछ भी हो सकता है अंजाम,जी हाँ!फिल्मों की तरह प्यार में अक्सर लड़की के घर वाले विलेन का किरदार निभाते हैं और वो लड़की को अपनी नाक यानी कि इज्जत आबरू समझते हैं लेकिन जब उनकी इज्जत की दहलीज को लोग पल भर के प्यार के लिए पार कर जाते हैं तो घरवालो को भी कुछ आगे-पीछे नही दिखाई देता और वो किसी भी हद तक गुजर सकते हैं चाहे उन्हें घर से दूर करने की बात हो या खुद से दूर या फिर इस दुनिया से दूर करना पड़ा।ऐसा ही एक ताजा मामला गोण्डा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के मोहनौना गांव से आया है। शायद यह सनसनीखेज वारदात आपके दिल को भी दहला सकता है।


मामले की शुरुआत फिल्मी कहानी की तरह शुरू होती है।घर पर रात मे लड़की से बंद कमरे में मिलने की आहट पाकर बाप और बेटे को शक हुआ तो दोनों ने आपा खो दिया।सिर पे प्यार का परवान चढ़े प्रेमिका बेटी और प्रेमी युवक दोनो को मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार लड़की को आनन- फानन में अयोध्या ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया,जबकि प्रेमी को मारकर घर से एक किलोमीटर दूर गन्ना के खेत में शव को फेंक दिया।मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने युवक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहकीकात के बाद अग्रिम कार्यवाही करेगी।फिलहाल मामले में सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया है।