Voice of news 24
22 Aug 2023 11:49PM
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने सोमवार को यहां फिडे विश्व कप शतरंज टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में टाईब्रेक में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी फाबियानो करूआना को 3.5-2.5 से हरा दिया।.

दो मैचों की क्लासिकल सीरीज 1-1 से बराबरी पर समाप्त होने के बाद 18 वर्षीय भारतीय प्रज्ञानानंदा ने बेहद रोमांचक टाईब्रेकर में अमेरिका के दिग्गज ग्रैंडमास्टर को पछाड़ दिया।.
साल 2005 में नॉकआउट फ़ॉर्मेट शुरू होने के बाद से प्रज्ञानानंदा विश्व कप फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं.
प्रज्ञानानंदा की इस जीत पर बधाई देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “शतरंज विश्व कप के फ़ाइनल में पहुंचने तक की शानदार यात्रा के लिए आर. प्रज्ञानानंद को बधाई. मैग्नस कार्लसन के साथ होने वाले फ़ाइनल मुकाबले के लिए मेरी शुभकामनाएं. अरबों भारतीय आपका प्रोत्साहन कर रहे हैं
Congratulations to R Praggnanandhaa for an outstanding FIDE Chess World Cup journey to the Finals.
My best wishes for the title match against Magnus Carlsen.
More than a billion Indians are cheering for you.???????????? pic.twitter.com/3u9MYHeFqc
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 21, 2023























