एक किलो गाज़ा के साथ युवक बस में धराया,जानिए पुलिस ने कैसे तस्कर को दबोचा?

Voice of news 24

22 Aug 2023 10:37PM

पुरंदरपुर (महराजगंज)

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर चौराहे से पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बस से उतर कर भाग रहे अभियुक्त को शक होने पर पकड़ लिया और उसके हिरासत से पुलिस ने 1100 ग्राम गाज़ा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह फरेंदा की तरफ से एक बस रानीपुर चौराहे पर रुकी,मौके पर पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा जिसे पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया और उसके कब्जे से 1100 ग्राम अवैध गाज़ा बरामद किया, पकड़े गए अभियुक्त का नाम गौरव दुबे निवासी सोहरवलिया खुर्द है युवक का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है,पुलिस ने युवक पर 235/2023 धारा 8/20 NDPC ऐक्ट के तहत कारवाई कर जेल भेज दिया।