Voice of news 24
18 Aug 2023 20:14
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जिले विकास खण्ड लोटन के हाजी करम हुसैन सल्फिया पब्लिक स्कूल खखरा बुजुर्ग में, आयोजित 16वा प्रदेश स्तरीय सल्फिया कबड्डी प्रतियोगिता स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जो विगत 16 वर्षों से होते आया है । इस वर्ष भी 15/16/17 अगस्त को पूर्व के भांति आयोजित हुआ।

आयोजन समिति के आयोजक ड़ा. फरीद अहमद सल्फी ने बताया कि इस वर्ष बुलंदशहर, मेरठ, हरिद्वार, बिजनौर, बनारस, सारनाथ, सीवान, बिहार, गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया व सिद्धार्थ नगर की कुल 50 टीमों ने भाग लिया। लीग क्वार्टर व सेमीफाइनल के लिए तीन दिनों तक सारी टीमें पसीना बहाती रही 17 अगस्त फाइनल डे में बिजनौर को पराजित कर मेरठ व वाक् ओवर पाकर बुलंदशहर फाइनल में पहुंची सल्फिया चैंपियन बनने के लिए मेरठ व बुलंदशहर में कांटे के टक्कर के बाद बुलंदशहर सल्फिया चैंपियन सीजन 2023 की बाजी मार ली।
बुलंदशहर के बेस्ट रेडर नितेश मैन आफ दी सीरीज तो वहीं मेरठ के निखिल मैन आफ द मैच हुए।
इस विशाल कबड्डी प्रतियोगिता के महामुकाबले को देखने के लिए लगभग 15 हजार दर्शक स्कूल के सभी फ्लोर पर सुबह से शाम तक डटे रहे और दर्शकों से पूरा परिसर खचाखच भरा रहा।
इस अवसर पर जलाल चौधरी, जितेंद्र श्रीवास्तव, रजनीश सिंह श्रीनेत ,कमाल चौधरी, निसार चौधरी, मोबीन चौधरी, सईद चौधरी व सल्फी आदि उपस्थित रहे।













