https://www.youtube.com/watch?v=kP1RxuPz6Gg
Voice of news 24
18 Aug 2023 16:39PM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर : उत्तर प्रदेश सरकार जितना ही करप्शन पर अंकुश लगाने में तमाम मुहिम चला रही है तो कुछ छोटे-मोटे कर्मचारी अपनी आदतन हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।ताजा मामला उजागर हुआ है जिले के शोरतगढ़ तहसील में कार्यरत तालाब के पट्टा बाबू का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जो रिश्वतखोरी की खूब सुर्खियां बटोर रहा।यह वीडियो तीन माह पहले का बताया जा रहा है तब तक बाबू एक और नया कारनामा कर बैठे,इस बार घूसखोरी के चक्कर मे एक और ऑडियो में अपनी पापी पेट की बात कह बैठे। जिसमे वह एक गरीब किसान से एक तालाब के पट्टे के लिए 40 हजार के मोटी रकम की फरमाइश कर रहे हैं जिसमे किसान ने बोला साहब मैं गरीब हूँ और इतनी बड़ी रकम कहाँ से अदा कर पाऊंगा आपको,तो साहब ने ऊपर-नीचे के अधिकारियों को भी लपेटे में लेकर बेजिझझक कह डाला सभी इस विभाग से जुड़े साहबों को चारा देना पड़ता है,इसीलिए इतना करना पड़ेगा ही आपको।

इस मामले में SDM शोरतगढ़ प्रदीप कुमार यादव ने बताया है कि मामला संज्ञान में है जाँच चल रही है और ऊपर के भी अधिकारियों को भी इसे अवगत करा दिया गया है। अब इस मामले में यह देखना दिलचस्प होगा कि जांच कमेटी के रिपोर्ट के बाद बात की पुष्टि होती है तो क्या बाबू के ऊपर कोई विभागीय कार्यवाही होती है या फिर मामला पहले की तरह ठंडे बस्ते में समा जाता है।
नोट-: इस वायरल वीडियो की पुष्टि Voice Of News 24नही करता है।













