Voice of news 24
17 Aug 2023 18:36PM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जिले में घटी कल की घटना से पूरे जिले में दहशत फैल गया और कपिलवस्तु विधानसभा के थाना लोटन के ग्राम बरवा निवासी दारा सहानी के छोटे पुत्र रोहित सहानी की निर्मम हत्या से पूरा गाँव दहल उठा।मामले में हत्यारे का मुस्लिम समुदाय से जुड़े होने की भी चर्चा दबे जुबान इलाके में खूब चल रही है।

घटना की जानकारी मिलने पर डुमरियागंज निवर्तमान विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, ब्लॉक प्रमुख संघ जिला अध्यक्ष के साथ हिंदू युवा संगठन के तमाम नेता घटनास्थल पर पहुंचकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का भरोसा जताया और पीड़ित परिवार को इस दुख की घड़ी में हम आपके साथ है यह आश्वासन दिया ।













