विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव से भागा: प्रधानमंत्री मोदी

Voice of news 24

12 Aug 2023 18:59PM

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अविश्वस्त प्रस्ताव के दौरान संसद से बहिर्गमन करने पर विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने विपक्ष द्वारा देश भर में “फैलाई जा रही नकारात्मकता’’ को पराजित कर दिया है।.

मोदी ने पिछले महीने बंगाल में हुए ग्रामीण चुनाव के दौरान विपक्ष को डराने के लिए ‘‘आतंक और धमकियों’’ का इस्तेमाल करने को लेकर राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की आलोचना भी की।.वह पश्चिम बंगाल में पंचायती राज परिषद को डिजिटल माध्यम से संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “दो दिन पहले ही, हमने संसद में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को हरा दिया। हमने उनके द्वारा फैलाई जा रही नकारात्मकता को पराजित किया है। विपक्षी दल मतदान नहीं चाहते थे, क्योंकि इससे उनके गठबंधन में दरारों का पर्दाफाश हो जाता। वे सदन से भाग गए।”

मोदी सरकार के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव लोकसभा से विपक्षी सांसदों के बहिर्गमन के बाद ध्वनि मत से बृहस्पतिवार को गिर गया था।कांग्रेस के दशकों पुराने नारे ‘गरीबी हटाओ’ पर प्रहार करते हुए मोदी ने कहा, “असलियत में, उन्होंने गरीबी हटाने और गरीब लोगों के जीवन स्तर में सुधार के लिए कुछ नहीं किया है।”

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.