सिद्धार्थनगर: डीएम संजीव रंजन फाइलेरिया की दवा खाकर किया अभियान की शुरुआत

Voice of news 24

11 Aug 2023 11:41PM

सिद्धार्थनगर 

आज फाइलेरिया से बचाव अभियान की शुरुआत डीएम ने दवा खा कर किया। जानिए Voice of news 24 पर पूरी खबर

सिद्धार्थनगर  जनपद में 10 से 28 अगस्त तक चलने वाले मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम अभियान के दौरान सभी पात्र व्यक्ति फाइलेरिया से बचना और अपने को बचाना है तो दवा जरूर खाएं। अभियान दौरान आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर दवा खिलाएंगी। दवा उनके सामने खाएं। घर ले जाकर खाने के लिए न मांगे।

डीएम संजीव रंजन सीडीओ जयेंद्र कुमार सीएमओ विनोद कुमार अग्रवाल व डीआईओएस उपेंद्र कुमार ने जेल रोड स्थित राजकीय इंटर कालेज मे दवा खाकर किया। उन्होंने कहा कि “ फाइलेरिया रोग के समूल उन्मूलन के लिए ही एमडीए अभियान चलाया जा रहा है। पांच साल तक लगातार साल में एक बार फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन किया जाए तो इस गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है।

सीएमओ डा विनोद कुमार अग्रवाल ने बताया कि जिले की 29.86 लाख की आबादी सेवन सुनिश्चित करवाया जाएगा। दवाओं का वितरण बिल्कुल भी नहीं किया जायेगा।इन दवाओं का सेवन खाली पेट नहीं करना है। दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती और अति गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को ये दवायें नहीं खिलाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि फाइलेरिया रोधी दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं । हालांकि इन दवाओं का कोई विपरीत प्रभाव नहीं है, फिर भी किसी को दवा खाने के बाद उल्टी, चक्कर, खुजली या जी मिचलाने जैसे लक्षण होते हैं तो यह इस बात का प्रतीक हैं कि उस व्यक्ति के शरीर में फाइलेरिया के परजीवी मौजूद हैं । ऐसे लक्षण इन दवाओं के सेवन के उपरांत शरीर के भीतर परजीवियों के मरने के कारण उत्पन्न होते हैं । सामान्यतः ये लक्षण स्वतः समाप्त हो जाते हैं परंतु ऐसी किसी भी परिस्थिति के लिए प्रशिक्षित रैपिड रिस्पॉन्स टीम (आरआरटी) भी बनाई गई है । आवश्यकता पड़ने पर आरआरटी को उपचार के लिए तुरंत बुलाया जा सकता है ।

इस अवसर पर डीएमओ सुनील चौधरी एपीडोमो लाजिस्ट समीर सिंह अनिल श्रीवास्तव पीसीआई के डीसी आंनद मोहन पांडेय पाथ की आएएन डीटीओ डा. सुचेता शर्मा श्वेता सिह प्रधानाचार्य राम नवल आदि मौजुद रही

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.