भारत का विजयरथ जारी; पाकिस्तान को 4-0 से हराया

Voice of news 24

10 Aug 2023 19:57PM

 

एशियन  चैंपियंस ट्रॉफी में अपने आखिरी ग्रुप मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4-0 के अंतर से हरा दिया। इसके साथ ही इस टूर्नामेंट में भारत के अजेय रहने का सिलसिला जारी है। अपने सभी पांच मैच जीतकर टीम इंडिया ग्रुप स्टेज के बाद अंक तालिका शीर्ष पर रही और सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं, करो या मरो वाले मैच में शर्मनाक हार के साथ ही पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गई है। भारत ने पहले ही सेमीफाइल में जगह बना ली थी, जबकि पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कम से कम यह मैच ड्रॉ कराना था।

इस मैच में जीतने पर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइन में जगह बनाती और ड्रॉ कराने पर किस्मत के भरोसे सेमीफाइनल खेल सकती थी, लेकिन 4-0 की हार के साथ एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान का सफर लगभग खत्म हो गया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.