निर्वाचन आयोग:छह राज्यों की सात विधानसभा सीट पर उपचुनाव पांच सितंबर को

Voice of news 24

08 Aug 2023 20:52PM

चुनाव आयोग ने विधानसभा की सात सीटों पर उपचुनाव का एलान कर दिया है। जिन राज्यों में यह उपचुनाव होने हैं, उनमें झारखंड, त्रिपुरा, केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं। इन छह राज्यों की सात विधानसभाओं के लिए उपचुनाव पांच सितंबर को होंगे।

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को यह घोषणा की।.

इनमें कांग्रेस के दिग्गज नेता ओमन चांडी के निधन के कारण खाली हुई सीट भी शामिल है। चांडी केरल की पुथुपल्ली सीट से विधायक थे। उन्होंने पांच दशक से अधिक समय तक इस सीट का प्रतिनिधित्व किया।.

उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट दारा सिंह चौहान के सपा से इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।

 

चुनाव प्रक्रिया की अहम तारीखें

 

  • अधिसूचना जारी होने की तारीख- 10 अगस्त
  • नामांकन की अंतिम तारीख- 17 अगस्त
  • नामांकन की जांच- 18 अगस्त
  • नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख- 21 अगस्त
  • मतदान की तारीख- पांच सितंबर
  • मतगणना- आठ सितंबर
  • चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का समय- 10 सितंबर
This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.