डंडा नदी के पुल से गिरा व्यक्ति , तेज धारा मे बहकर लापता, सर्च अभियान जारी

Voice of news 24

08 Aug 2023 18:16PM

महराजगंज

महराजगंज के नौतनवा कस्बे की घटना नौतनवा बाईपास पर स्थित गैस गोदाम के पीछे बहने वाली डंडा नदी के पुल से आज मगंलवार को एक व्यक्ति पानी मे गिरकर बह गया । पुलिस ने शख्श की तलाश मे खुब मशक्कत करनी पड़ी है। इस घटना के बाद एसएसबी के एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया । एनडीआरएफ की टीम शख्स की तलाश मे जुटी है। बोट के जरिए पानी मे दूर दूर तक उसकी तलाश की जा रही है। नेपाल की पहाड़ियों मे हो रही तेज बारिश के कारण उफान पे हे डंडा नदी मे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने मे एनडीआरएफ की टीम को बहुत परेशानी हो रही है

व्यक्ति नौतनवा कस्बे के विस्मिल नगर का रहने वाला 42 वर्षीय बलराम नेपाल की तरफ से साइकिल से घर आ रहा था।

डंडा नदी के पुल पर साइकिल खड़ी कर कुछ देख रहा था। कि अचानक नदी मे जा गिरा। आसपासन के राहगीरों ने दौड़कर उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक वह पानी मे डुबकर बहने लगा। लोगों को चीख पुकार से मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना को सूचना पर पहुंची नौतनवा पुलिस की डूबे शख्स को बाहर निकालने के तमाम प्रयास किए लेकिन पानी मे तेज बहाव होने की उसका कुछ पता नहीं चल सका ।

एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल से लेकर एक किलोमीटर के दायरे मे सर्च अभियान चला रखा है। एसएसबी की एनडीआरएफ टीम इस अभियान मे लगी है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.