जम्मू से 451 तीर्थयात्री अमरनाथ के लिए रवाना

Voice of news 24

08 Aug 2023 15:07 PM

अमरनाथ गुफा मंदिर जाने के लिए आगे की यात्रा के वास्ते जम्मू के आधार शिविर से 451 तीर्थयात्रियों का एक जत्था मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कश्मीर घाटी की ओर रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।.

अधिकारियों ने बताया कि अब तक का सबसे छोटा जत्था 18 वाहनों के काफिले में भगवती नगर आधार शिविर से पहलगाम और बालटाल में आधार शिविरों के लिए सुबह तीन बजकर 30 मिनट से तीन बजकर 45 मिनट के बीच रवाना हुआ।.