एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी: भारत ने कोरिया को 3-2 से हराया

Voice of news 24

08 Aug 2023 13:30PM

 

भारत ने अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए सोमवार को यहां एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी के राउंड रोबिन मैच में गत चैंपियन दक्षिण कोरिया को 3-2 से हरा दिया।.

 

सोमवार को ही मलेशिया के खिलाफ जापान की हार के कारण मैच से पहले ही सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित कर चुके भारत की ओर से मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में निलाकांता शर्मा (छठे मिनट), हरमनप्रीत सिंह (23वें मिनट) और मनदीप सिंह (33वें मिनट) ने गोल दागे।.