झोपड़ी में लगी आग में दो पशुओं की मौत

Voice of news 24

05 Aug 2023 14:31PM

अड्डा बाजार

महराजगंज केअड्डा बाजार क्षेत्र के ग्राम कोनघुसरी में बृहस्पतिवार की देर रात धुइहर से आग लगने से दो पशुओं की मौत हो गई। पास की झोपड़ी में सो रहे बुजुर्ग गुलाब चौधरी व उनकी पत्नी ग्रामीणों के सहयोग से बाल-बाल बच गए

जानकारी के मुताबिक पैसिया उर्फ कोनघुसरी मे बृहस्पतिवार की देर रात गुलाब चौधरी की घारी मे आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया तथा गुलाब व उनकी पत्नी को सुरक्षित निकाल लिया। इसमें आग से दो मवेशियों की मौत हो गई व अन्य जरूरी सामान भी जलकर राख हो गए। हालांकि ग्रामीणों ने आग को बुझाकर अन्य घरों को भी उसकी चपेट में आने से बचा लिया। गुलाब ने बताया कि गर्मी अधिक होने के नाते घारी के बाहर ही सोए थे। धुइहर से लगी आग की लपटों को देखकर शोर मचाया, जिस पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझा दी। प्रधान नौशाद ने बताया कि सूचना पर दलबल के साथ अड्डा चौकी प्रभारी भूपेंद्र प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे। शुक्रवार की सुबह हल्का लेखपाल ने भी गुलाब के घर पहुंचकर क्षति का आंकलन किया एवं आवश्यक सहयोग दिलाने का भरोसा दिलाया। वहीं, आग लगने से घारी में मारे गए दो पशुओं का भी पशु चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम किया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.