Voice of news 24
05 Aug 2023 14:09PM
सिद्धार्थनगर
विकास खण्ड बढ़नी के ग्राम पंचायत खुरहारिया में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें
खण्ड विकास अधिकारी ,ग्राम प्रधान,एडीओ पंचायत लेखपाल की उपस्थित में आयोजित ग्राम चौपाल में लोगों की समस्याओं को सुना गया।
इस मौके पर एडीओ पंचायत ने कहा कि ग्राम चौपाल के माध्यम से अपने गांव में ही लोग अपनी समस्याओं का निस्तारण करा सकते हैं। इसलिए सभी ग्रामवासियों को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

खण्ड विकास अधिकारी धन्नजय सिंह ने कहा कि ग्राम चौपाल में ग्रामवासी अपने समस्याओं को सीधे ग्राम चौपाल में बता सकते हैं। नाली, खड़ंजा, विजली, पानी, राशन वितरण, आवास,पेंशन आदि समस्याओं को ग्राम चौपाल में उपस्थित अधिकारियों के संज्ञान में डालने से समस्या का निस्तारण हो जाता है। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास को गति देने के लिए गांवों में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। यही प्रदेश सरकार की मंशा है























