अवैध रुप से चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर पर चल स्वास्थ्य विभाग का चाबूक , सेंटर सील

Voice of news 24

05 Aug 2023 13:28PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के उसका बाजार के स्थानीय नगर तेतरी तिराहे रेलवे स्टेशन रोड पर अबैध रुप से चल रहे सिंह अल्ट्रासाउंड सेण्टर पर शुक्रवार को एसडीएम डक्टर ललित मिश्र और डिप्टी सीएमओ डाक्टर एम एम त्रिपाठी की संयुक्त टीम ने पहुंचकर अल्ट्रासाउण्ड सेंटर के जरूरी कागजात न मिलने पर अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया ।
इस कड़ी मे शिकायत मिलने के बाद उसका बाजार के तेतरी तिराहा ससनी स्थित उक्त अल्ट्रा साउण्ड सेंटर पर एस डी एम और डिप्टी सीएमओ मय दल बल पहुँच कर अल्ट्रा साउंड सेंटर से सम्बंधित कागजात की जॉच पड़ताल किया और खामियां मिलने के बाद सेंटर को सील कर दिया

जानकारी देते हुऐ डिप्टी सीएमओ डाक्टर एम एम त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि छापेमारी के दौरान अल्ट्रासाउंड चालू पाई गई। लेकिन डाक्टर उपलब्ध नहीं थे।
सेंटर प्रबधक पूनम न बताया कि डाक्टर अल्ट्रासाउंड करके जा चुके है। बहरहाल बुलाने के बदा सम्बधित चिकित्सक उपस्थित भी हुए ।