मासूम बालक की पोखरे मे मिली लाश, पिता ने लगायी गुहार , परिजनो का रो रोकर बुरा हाल

Voice of news 24

05 Aug 2023 11:36AM

कोल्हुई

महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पराखाड़ मे एक मासूम बालम की रहस्यमय परिस्थितियों मे पोखरे मे शव मिलने का मामला प्रकाश मे आया है।जानकारी के अनुसार बालक दोस्तों के साथ स्कूल की छुटटी होने के बाद पोखरे पर गया हुआ था ।

इस घटना मे पिता ने कोल्हुई थाने मे तहरीर देकर हत्या की आंशका जताते हुए पोस्टमार्टम कराने व कार्यवाई किये जाने की मांग किया है।
बताया जा रहा है ग्राम सभा परासखाड़ निवासी सीताराम चौरसिया ने थाने मे तहरीर दिया हैं कि उसका लड़का शिवम उम्र 6 वर्ष प्राथमिक विद्यालय परसखाड़ मे पढ़ता है । छुट्टी होने के बाद वह कुछ लड़को के साथ नहाने गया था काफि देर बीत जाने के बाद घर वापस नहीं आया खोजवीन करने पर शिवम की लाश पोखरे मे मिली। परिजनो का रो रो कर बुराहाल हो गया है। इस सम्बन्ध मे एसओ कोल्हुई ने बताया कि उक्त प्रकरण मे तहरीर मिली हैं। इस मामले मे जांच पड़ताल किया जा रहा है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.