Voice of news 24
04 Aug 2023 19:50PM
इससे पहले वाराणसी की अदालत ने 21 जुलाई को एएसआई को सर्वे करने का आदेश दिया था.इसके बाद एएसआई ने 24 जुलाई दिन सोमवार को सर्वे शुरू किया. इसी दिन सुप्रीम कोर्ट में मस्जिद कमेटी की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई जिसमें शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद हाई कोर्ट जाने के लिए कहा.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद सर्वे पर रोक लगाने से इंकार किया था.
इसके बाद ही मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया और जहां उसकी मांग को ख़ारिज कर दिया गया.
पहले एएसआई को चार अगस्त तक सर्वे की रिपोर्ट को जमा करनी थी. मगर अब जब चार अगस्त के दिन सर्वे फिर से शुरू हुआ है तो वाराणसी की अदालत ने एएसआई को नई डेडलाइन देते हुए एक महीने में रिपोर्ट देने को कहा है.























