असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को मिली राहत पर क्या कहा

Voice of news 24

04 Aug 2023 19:01PM

सुप्रीम कोर्ट के इस फ़ैसले के बाद कांग्रेस नेता सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद कह रहे हैं और इस फैसले को सच की जीत करार दे रहे हैं.

अब राहुल गांधी को मिली राहत के बाद असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रतिक्रिया दी है.

हिमंत ने ट्वीट कर कहा है, ”पाखंड की पराकाष्ठा. जब आप दोषी क़रार किए जाते हैं तो न्यायपालिका को कोसते हैं. जब आपको न्यायपालिका से ज़मानत मिलती है तो आप कहते हैं न्याय की जीत हुई.”