ग्राम विकास राज्यमंत्री ने किया शहीद स्मृति वाटिका का निरीक्षण,विभिन्न प्रजाति के औषधीय पौधों को देख की सराहना

प्रदेश की ग्राम विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने डुमरियागंज के बजरंगी चौक बेवां चौराहा स्थित शहीद स्मृति वाटिका का निरीक्षण किया।

Voice of news 24

04 Aug 2023 18:36PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में शुक्रवार को प्रदेश की ग्राम विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने डुमरियागंज के बजरंगी चौक बेवां चौराहा स्थित शहीद स्मृति वाटिका का निरीक्षण किया। इस वाटिका में अमरगढ़ के बलिदानियों की याद में झंडा अधिनियम के तहत 101 फीट ऊंचा झंडा 2021 में स्थापित किया गया है।

इस वाटिका को मनरेगा के तहत ब्लाक प्रशासन ने विकसित कराया। राज्य मंत्री ने ब्लाक प्रशासन को सफाई व्यवस्था और बेहतर कराने के निर्देश दिए। साथ ही यहां लगे औषधीय व पुष्प पौधों की विभिन्न प्रजातियों को देखकर ब्लाक प्रशासन की पीठ थपथपाई।वह वाटिका में कराए गए कार्यों से संतुष्ट नजर आई। परिसर के आसपास सफाई का विशेष प्रबंध करने के लिए निर्देशित किया। बीडीओ भनवापुर संजय कुमार, एडीओ महिला मानसी पटेल, एडीओ पंचायत बृजेश गुप्ता, आदि मौजूद रहे।