बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों पर दिल्ली की अदालत में नौ अगस्त से शुरू होगी बहस

Voice of news 24

03 Aug 2023 19:15PM

 

दिल्ली की एक अदालत महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान अध्यक्ष तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर तय किए जाने वाले आरोपों पर नौ अगस्त से सुनवाई शुरू करेगी।.

सिंह की ओर से पेश अधिवक्ता राजीव मोहन ने बृहस्पतिवार को अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट हरजीत सिंह जसपाल को बताया कि दिल्ली पुलिस की तरफ से प्रदान किए गए आरोप-पत्र समेत अन्य दस्तावेजों का सत्यापन पूरा हो गया है। इसके बाद मजिस्ट्रेट ने आरोपों पर बहस के लिए नौ,10 और 11 अगस्त की तारीख तय की।.