Voice of news 24
03 Aug 2023 14:01PM
सिद्धार्थनगर
बांसी तहसील क्षेत्र के ग्राम असिधवा में मंगलवार की रात घर में सो रहे दो वर्षीय अभिषेक पुत्र प्रदीप रावत की सांप डसने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रात के समय घर के लोग खाना खाकर सो रहे थे।

देर रात बच्चे को सांप ने डस लिया। आनन-फानन में परिजन, बच्चे को जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया, जहां पहुंचने पर बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस चौकी, चेतिया के प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने पंचनामा कर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है























