महराजगंज मे पैमाइश के दौरान बुजुर्ग की मौत ,एसडीएम ने लेखपाल को किया निलंबित

Voice of news 24

01 Aug 2023 18:23PM

महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के पंडरी खुर्द गांव मे मंगलवार को पुलिस और राजस्व विभाग की टीम के सामने 85 वर्षीय हरिवंश पांडेय की अचानक मौत हो गई। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है।

इसके बाद ग्रमीण व परिजन शव को लेकर पुलिस कार्यालय पर प्रदर्शन के लिए जाने लगे। सीओ सदर अजय सिंह चौहान शिकारपुर के भिसवा चौराहे पर पहुंचे परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया । शव को कब्जे मे लेकर कोतवाली पुलिस पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना हो गई । एसडीएम दिनेश मिश्र व सीओ गांव मे पहुंचे परिजनो को ढांढस बधाया इस मामले मे एसडीएम ने हल्का लेखपाल को निलंबित कर दिया है।