वेस्टइंडीज़ से भारत की हार के बाद खिलाड़ियों के सलेक्शन पर बोले कोच राहुल द्रविड़

Voice of news 24

30 Jul 2023 15:28PM

टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली को शामिल न करने पर राहुल द्रविड़ सवालों के घेरे में थे.

टीम के सलेक्शन को लेकर जब द्रविड़ सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि भारतीय टीम आने वाले एशिया कप और विश्व कप को ध्यान में रखकर बड़े उद्देश्यों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है, यही कारण है कि अभी चल रही वनडे सिरीज में अलग-अलग खिलाड़ियों के साथ प्रयोग किया जा रहा है.

दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को छह विकेट से हराया है.

उन्होंने कहा कि काफी खिलाड़ियों को चोट लगी है, ऐसे में वे एक मौके की तरह नए खिलाड़ियों को देख रहे हैं कि भविष्य में किसे कहां इस्तेमाल किया जा सकता है.

https://twitter.com/BCCI/status/1685436585997721600?s=20

सूर्यकुमार यादव पर द्रविड़ ने कहा, “सूर्या असल में एक अच्छे खिलाड़ी हैं. इसमें कोई शक नहीं है. उनके प्रदर्शन ने यह साबित किया है. दुर्भाग्य से मुझे लगता है कि वे इस बात को स्वीकार करने वाले पहले व्यक्ति होंगे कि उनका वनडे में प्रदर्शन वैसा नहीं है जैसे उनका टी20 में है.”

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.