Voice of news 24
30 Jul 2023 13:35 Pm
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा करौंदा निवासी अभिराज सिंह पुत्र सुदीप कुमार सिंह कई सालो से एकाडेमी मे प्रशिक्षण प्राप्त कर क्रिकेट की बारीकियों को सीख रहे थे। जैसे ही अभिराज के चयन उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से संचालित गुरु गोविंद सिंह स्पोटर्स कॉलेज मे हुआ । चयन की सूचना क्षेत्र मे पहुंची तो क्षेत्र के लोगों मे खुशी की लहर है।

अभिराज की दाहिने हाथ से बल्लेबाजी बालिंग और फील्डिंग देखकर लोग कहते थे कि एक दिन जिले का नाम रोशन जरूर करेगा। 18 से 19 जुलाई को गोविंद सिंह स्पोट्र्स कॉलेज लखनऊ मे आयोजित मुख्य चयन परीक्षा मे यूपी के सकी मड़लो से खिलाड़ी चुनकर आए थे।


















