Voice of news 24
28 Jul 2023 19:31PM
कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के वरिष्ठ नेताओं ने राज्य में मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के संस्थापक शरद पवार से मुलाकात की।.

राकांपा के सूत्रों ने बताया कि बैठक शाम को दक्षिण मुंबई के वाई बी चव्हाण सेंटर में हुई। बैठक में कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और वरिष्ठ नेता नसीम खान मौजूद थे।.





















