Voice of news 24
27 Jul 2023 16:45PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का भरोसा जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि ‘आज राजस्थान में एक ही गूंज है, एक ही नारा है… जीतेगा कमल, खिलेगा कमल।’.

इसके साथ ही मोदी ने राज्य की राजनीति में हाल ही में हलचल मचा देने वाली ‘लाल डायरी’ को लेकर भी कटाक्ष किया और कहा,‘‘कांग्रेस के बड़े बड़े नेताओं की इस लाल डायरी का नाम सुनते ही बोलती बंद हो रही है।’’.
उन्होंने कहा,‘‘आप इतनी बड़ी संख्या में मुझे आशीर्वाद देने आए हैं। ये जन सैलाब बता रहा है कि आने वाले चुनाव में ऊँट किस करवट बैठेगा। अब राजस्थान की करवट भी बदलेगी और राजस्थान की किस्मत भी बदलेगी।’’ उन्होंने कहा,‘‘आज राजस्थान में एक ही गूंज है, एक ही नारा है… जीतेगा कमल, खिलेगा कमल।’























