फरेंदा तहसील पर धरना देकर गरजे लेखपाल ,किया कामकाज ठप

Voice of news 24

26 Jul 2023 18:58PM

फरेंदा

अपनी कई मांगो को लेकर लेखपाल संघ के तले लेखपालों ने बुधवार को तहरील पर धरना देकर आवाज बुलंद की

फरेंदा तहसील क्षेत्र के लेखपालों ने बुधवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया,साथ ही सरकारी कार्यों बहिष्कार भी किया।
लेखपालों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने कहा कि लेखपालों की समस्याओं के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी को पत्र सौंपा गया था,जिलाधिकारी द्वारा कोई सकारात्मक पहल न किए जाने के कारण आंदोलन एवं कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया है,साथ ही साथ वर्तमान में जनपद के सात लेखपालों का माह जून का वेतन बाधित मात्र इसलिए कर दिया गया है कि लेखपालों का सही रिपोर्ट दिए जाने के बावजूद वेंडर द्वारा रिपोर्ट के बजाय शिकायती पत्रों को ही अपलोड कर दिया गया है।

फरेंदा तहसील के 16 लेखपालों का वेतन बाधित,प्रतिकूल प्रविष्टि कर दिया गया व स्पष्टीकरण मांगा गया है,वर्तमान में जनपद में 370 लेखपाल पद के सापेक्ष मात्र 171 लेखपाल कार्यरत हैं। जिसके कारण प्रत्येक लेखपाल दो से तीन लेखपालों का कार्य कर रहे हैं,उन्होंने कहा कि पूरे जनपद के लेखपालों के विरुद्ध की गई सारे कार्रवाई को वापस नहीं लिया जाता है तो धरना प्रदर्शन एवं कार्य बहिष्कार अनवरत जारी रहेगा।
इस दौरान जिला अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, तहसील अध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता, गुलशन भारती, पूर्णिमा गुप्ता, रविंदर यादव,शिवम गुप्ता,सूरज,गौरव सिंह,रामजतन यादव,राधेश्याम राममिलन,उपेंद्र तिवारी,दीनदयाल यादव,संतविजय,रामप्रकाश देवेंद्र पटेल,कृष्ण मोहन यादव, निशा,गुंजन,अमित त्रिपाठी,अरुण पांडे,बृजेश यादव,रामबचन,आशीष सिंह,दीपेंद्र सिंह,अमरेश कुमार,सोनालिका प्रसाद,दिनेश चंद्र उपाध्याय समेत सभी लेखपाल मौजूद रहे।