बृज भूषण और बेटा डब्ल्यूएफआई चुनाव में मतदाता सूची का हिस्सा नहीं पर दामाद को जगह मिली

Voice of news 24

26 Jul 2023 12:16PM

 

बृजभूषण शरण सिंह और उनका बेटा करण भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के आगामी चुनाव में मतदाता सूची का हिस्सा नहीं हैं लेकिन यह हैरान करने वाला है कि सूची में ऐसे सदस्यों को शामिल किया गया है जो मौजूदा राज्य इकाइयों से नहीं जुड़े हैं।.

डब्ल्यूएफआई के संविधान के अनुसार राज्यों की कार्यकारी समिति के सदस्यों को ही चुनाव में मतदाता सूची में शामिल किया जा सकता है।.डब्ल्यूएफआई संविधान के अनुसार, ‘‘मान्यता प्राप्त इकाई केवल अपनी कार्यकारी समिति के सदस्य को चुनाव में प्रतिनिधित्व के लिए नामित कर सकती है।’’बृज भूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में गवाहों की सूची में शामिल अनीता श्योराण को 12 अगस्त को होने वाले चुनाव में ओडिशा के प्रतिनिधि के रूप में शामिल किया गया है।राष्ट्रमंडल खेल 2010 की स्वर्ण पदक विजेता 38 साल की अनीता हरियाणा की रहने वाली हैं और राज्य पुलिस में नौकरी करती हैं।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]