पकड़े गये तीन पिकअप टमाटर हटक्वार्टर की अनुमति के बाद कस्टम ने किया नष्ट

Voice of news 24

26 Jul 2023 10:31PM

नौतनवा

नौतनवा कस्टम विभाग के अधिकारियों ने कुछ दिन पहले पकड़े गए तीन पिकअप टमाटर खनुआ मार्ग पर बने नगरपालिका के एमआरएफ सेंटर मे कस्टम अधिकारियों के अलावा एसएसबी के अधिकारी के मौजुदगी मे तीन पिकअप टमाटर नष्ट कर दिया गया।

कस्टम विभाग द्वारा पकड़ा गया टमाटर पहले नष्ट करने के बजाए छोड़ देने के बाद मामला सुर्खियों मे आ गया था। नौतनव कस्टम कार्यालय के अधीक्षक सहित छह कर्मियों को लखनऊ कमिश्नर कार्यालय से संबध कर दिया गया था । जानकारी के अनुसार टमाटर 15 दिनों के बाद हेड क्वार्टर से अनुमति मिलने के बाद नष्ट किया गया । वाहनों पर लदे टमाटर के सड़ जाने से बदबू भी फैलना शुरू हो गया था। जिसे आस पास के लोग परेशान थे। इस दौरान सोनोली कस्टम अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव, एसएसबी के बैरिया बाजार से एसआई जीडी जोगियाबारी के एसआई आदि लोग मौजुद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.