Voice of news 24
25 Jul 2023 21:07PM
आम आदमी पार्टी (आप) हिंसाग्रस्त मणिपुर की स्थिति और पूर्वोत्तर राज्य में महिलाओं के खिलाफ बर्बरता की कथित घटनाओं के खिलाफ मंगलवार को यहां जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी।.

‘आप’ की दिल्ली इकाई के समन्वयक गोपाल राय ने ट्वीट किया, ‘‘मणिपुर में बढ़ती हिंसा और महिलाओं से बर्बरता के खिलाफ आम आदमी पार्टी मंगलवार शाम चार बजे दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करेगी। सभी साथियों से अपील है कि शाम चार बजे जंतर-मंतर जरूर पहुंचें।’’.























