Voice of news 24
25 Jul 2023 21:03PM
पूर्व प्रधानमंत्री एवं जनता दल (सेक्युलर) के सुप्रीमो एच डी देवेगौड़ा ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ चुनावी गठबंधन की संभावनाओं को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि उनका दल लोकसभा चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेगा।.

देवेगौड़ा के पुत्र एवं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने पिछले सप्ताह कहा था कि उनकी पार्टी विभिन्न मामलों को लेकर राज्य में कांग्रेस की सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर काम करेगी। इसी के साथ अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा और जद(एस) के हाथ मिलाने की अटकलें लगाई जाने लगी थीं।.























