विकेट पर मारा बल्ला, अंपायर से बहस.. ICC ने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर पर लगाया बैन

Voice of news 24

25 Jul 2023 20:08PM

कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन की दो घटनाओं का आईसीसी ने जिक्र किया है, जो पिछले सप्ताह बांग्लादेश में आईसीसी वुमेन्स चैंपियनशिप सिरीज के दौरान ढाका में हुई थी.

कौर ने तीसरे वनडे मैच में कैच आउट होने के बाद अंपायर के फ़ैसले पर आपत्ति जताते हुए विकेट पर बल्ला ज़ोर से मारा और फिर मैच में हार के लिए अंपायरिंग को ज़िम्मेदार ठहराया.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने हरमनप्रीत कौर पर मैच फ़ीस का 75 फ़ीसदी जुर्माना लगाया गया था

हरमनप्रीत कौर मैदान पर अंपायर से भिड़ी

पहली घटना तब हुई जब हरमनप्रीत कौर भारत की पारी के 34वें ओवर में स्पिनर नाहिदा अख्तर की गेंद पर आउट हुईं। वह अंपायर के फैसले से खुश नहीं थी और गुस्से में बल्ला विकेट पर मार दिया। इसके बाद पवेलियन लौटते समय अंपायर से लगातार बहस कर रही थीं। लेवल 2 के अपराध के लिए उनपर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया गया है। इसके साथ ही रिकॉर्ड में उनके नाम तीन डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिए गए हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.