इसरो ने बताया: चंद्रयान-3 अब कहां है

Voice of news 24

25 Jul 2023 19:52PM

चंद्रयान-3 के बारे में इसरो ने ताजा जानकारी साझा की है.

इसरो ने बताया, “ऑर्बिट रेजिंग के एक और चक्र का काम पूरा हो गया है. चंद्रयान-3 के अब 127609 किमीx236 किमी की कक्षा में पहुंचने की उम्मीद है.”

इसरो ने ये भी बताया है कि वो आगे अब इसमें क्या करने वाले हैं.

इसरो का कहना है कि चंद्रमा की कक्षा में चंद्रयान-3 को दाखिल कराने के लिहाज से अहम प्रक्रिया ट्रांसलूनर इंजेक्शन एक अगस्त को किया जाएगा.

14 जुलाई को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान को लॉन्च किया गया था.

इसका कुल बजट क़रीब 615 करोड़ रुपये बताया गया है. इसरो ने इस मिशन के तीन अहम लक्ष्य बताए हैं:

  • चंद्रयान- 3 के लैंडर की चांद की सतह पर सुरक्षित और सॉफ़्ट लैंडिंग
  • इसके रोवर को चांद की सतह पर चलाकर दिखाना
  • वैज्ञानिक परीक्षण करना.

अगर यह मिशन सफल रहता है तो भारत अमेरिका, चीन और सोवियत यूनियन के बाद चांद पर यह कारनामा करने वाला चौथा देश बन जाएगा.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.