अश्विन मेरे लिए श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: जहीर

Voice of news 24

25 Jul 2023 19:33PM

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट की श्रृंखला के लिए किसी को ‘श्रृंखला के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ का पुरस्कार नहीं मिला लेकिन पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान का मानना है कि अगर यह पुरस्कार दिया जाता तो यह रविचंद्रन अश्विन को मिलता।.

अश्विन श्रृंखला के सबसे सफल गेंदबाज रहे। इस ऑफ स्पिनर ने 15.00 के औसत से 15 विकेट चटकाए और दो बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट हासिल करने में सफल रहे।.