‘सरकार को कोई डर नहीं है, मणिपुर पर जिसको जितनी चर्चा करनी है कर ले,गृहमंत्री की विपक्ष को दो टूक

Voice of news 24

25 Jul 2023 19:18PM

 

मल्टी स्टेट कॉपरेटिव सोसाइटीज (संसोधन) विधेयक, 2022 पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ” मैं समझ सकता हूं कि अभी जो नारे लगा रहे हैं उनको न सहकार में इंटरेस्ट है न सहकारिता में. न दलितों में इंटरेस्ट है और न महिलाओं के कल्याण में. तो उनका नारे लगाना बहुत स्वाभाविक है. लेकिन मैं एक बार फिर कहना चाहता हूं कि मैंने आज दोनों सदन के विपक्ष के नेता को पत्र लिखा है कि कितनी भी लंबी चर्चा के लिए मैं तैयार हूं. ”

लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैंने दोनों सदनों में विपक्ष के नेताओं को लिखा है कि सरकार मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार है और उनसे इस संवेदनशील मामले पर चर्चा के लिए अनुकूल माहौल बनाने का आग्रह किया है।

अमित शाह जब सदन में बोल रहे थे तो विपक्षी सदस्य ‘शर्म करो’, ‘सदन में आओ’ और ‘जवाब दो’ के नारे लगा रहे थे.

केंद्रीय गृह मंत्री ने 24 जुलाई को भी कहा था कि वो मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं लेकिन विपक्षी पार्टी संसद के भीतर प्रधानमंत्री को बोलने के लिए कह रहे हैं.

उनका कहना है कि प्रधानमंत्री संसद के प्रति जवाबदेह होता है इसलिए पीएम को इस पर बयान देना चाहिए.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.