Voice of news 24
25 Jul 2023 12:08PM
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच सोमवार को यहां पांचवें दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ जाने के कारण आखिर में ड्रॉ समाप्त हो गया।.

भारत ने इस तरह से दो मैचों की श्रृंखला 1-0 से जीती लेकिन बारिश ने उसकी क्लीन स्वीप करके विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के तीसरे चक्र के लिए कुछ महत्वपूर्ण अंक जुटाने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।.























