Voice of news 24

23 Jul 2023 19:49PM
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 और 28 जुलाई को गुजरात के दौरे पर रहेंगे तथा इस दौरान वह राजकोट में नवनिर्मित हीरासर हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश के अवसरों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए राज्य की राजधानी गांधीनगर में एक कार्यक्रम ‘सेमीकॉन इंडिया 2023’ का भी उद्घाटन करेंगे।
जिलाधिकारी प्रभाव जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 27 जुलाई को राजकोट शहर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने से पहले हीरासर ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।प्रधानमंत्री ने अक्टूबर 2017 में हवाई अड्डे की आधारशिला रखी थी।













