महराजगंज में पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग,चार बदमाश गिरफ्तार ,एक को लगी गोली सिपाही की घायल

 https://www.youtube.com/watch?v=Ilc6wQHsJg0

Voice of news 24

23 Jul 2023 18:30PM

महाराजगंज

शनिवार देर रात महाराजगंज पुलिस और बदमाशों के बीच निचलौल के रुदौली में मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई वहीं एक सिपाही भी घायल हो गया। पुलिस ने बाइक सवार तीन बदमाशों में से दो को पकड़ लिया, जबकि एक बदमाश फरार हो गया।

बता दें कि 16 जून को निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़हवा चौराहा स्थित एक बैंक ग्राहक सेवा केंद्र में घुसकर असलहे के दम पर अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। यह घटना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी।जानकारी के अनुसार पकड़ें गए बदमास बीते 16 जून को निचलौल के घोड़हवा चौराहा स्थित ग्रहक सेवा केन्द्र मे हुए लूटकांड के आरोपी है।

पुलिस ने एनकांउटर मे पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ के अधार पर दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक अदद पिस्टल 32 बोर तीन तमंचा 315 बोर , लोट का आठ हजार नगद एक लैपटॉप व दो बाइक बरामद किया है।

घेरने पर भागते समय बाइक से गिरे बदमाश
घोड़हवा लूटकांड में एक आरोपी मनीष यादव की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार लूटकांड का आरोपी राजकुमार सिंह अपने दो साथियों के साथ चौक से निचलौल आ रहा था। सूचना पर निचलौल पुलिस, एसओजी व स्वाट टीम ने घेराबंदी कर रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश पीछे मुड़कर भागने लगे। बाइक फिसलने से वे गिर गए और पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्यवाही में पुलिस टीम द्वारा भी फायरिंग की गयी। इसमें राजकुमार सिंह घायल हुआ और संजय चौहान गिरफ्तार हुआ जबकि तीसरा अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला

गिरफ्तार अभियुक्त के पूछताछ के आधार पर अभियुक्त धन्जय चौहान एवं सचिन चौहान को अंकित हॉस्पिटल के पास से गिरफ्तार किया गया।संपूर्ण घटना के क्रम में एक आरक्षी रजत सिंह को भी चोटें आयी हैं। अभियुक्त राजकुमार सिंह व आरक्षी रजत सिंह को इलाज हेतु CHC निचलौल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के पास से पिस्टल,कारतूस,लूट की रकम और मोटरसाइकिल बरामद की गई।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.