लाहिरू थिरिमाने ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया

Voice of news 24

23 Jul 2023 14:47PM

श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान लाहिरू थिरिमाने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। लाहिरू ने सोशल मीडियो पर एक पोस्ट शेयर कर अपने रिटायरमेंट की जानकारी दी। अपने इस पोस्ट में लाहिरू ने लिखा, ‘अपने देश के लिए खेलने मेरे लिए सम्मान की बात है और इस खेल ने मुझे बहुत कुछ दिया है।

इस खेल से संन्यास लेने का फैसला लेना मेरे लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था।’हालांकि लाहिरू ने अपने इस पोस्ट में एक ऐसी बात का भी जिक्र किया जिसके कारण उन्होंने संन्यास का फैसला लिया है। अपने पोस्ट में लिखा, ‘कुछ चीजें ऐसी रही जिसके कारण मैं संन्यास ले रहा हूं। मैं सोशल मीडिया पर उसे नहीं बता सकता हूं कि आखिर वह चीज रही जिसके कारण मैं इस खेल को अलविदा कह रहा हूं।’