Voice of news 24
23 Jul 2023 14:30PM
भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार जोड़ी ने रविवार को यहां पुरुष युगल फाइनल में फजर अल्फियान और मोहम्मद रियान आर्दियांतो की इंडोनेशियाई शीर्ष वरीय जोड़ी पर 17-21 21-13 21-14 की जीत से कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट खिताब जीत लिया।.
भारतीय जोड़ी एक गेम से पिछड़ रही थी लेकिन उसने शानदार वापसी करते हुए एक और खिताब अपनी झोली में डाला।.























