Voice of news 24
21 Jul 2023 19:57PM
धानी
महराजगंज के धानी क्षेत्र के रामपुर पंचायत भवन पर शुकवार को राहत चौपाल का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता उपजिलाधिकारी फरेंदा रमेश कुमार ने किया। राहत चौपाल में राजस्व विभाग द्वारा संभावित बाढ़,अतिवृष्टि, बज्रपात, सर्पदंश,पानी में डूबने आदि से बचने के बारे में तथा सिंचाई विभाग के द्वारा बाढ़रोधी कार्यों तथा तटबंधों की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। इसी क्रम में धानी क्षेत्र ग्राम कानापार, रामपुर में राहत चौपाल का आयोजन किया गया था।

तथा ग्राम के संवेदनशील जल जमाव स्थल, तटबंध कटान स्थल, पानी के प्रवेश का मार्ग, स्थापित बाढ़ चौकी, राहत केंद्र एवं राहत शिविर के बारे में बताया गया। उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों को राहत आयुक्त कार्यालय लखनऊ के टोल फ्री नंबर 1070 तथा दामिनी एप्प के बारे में जानकारी दी। कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण, एंटी स्नेक वेनम, आवश्यक दवाओं के भंडारण, स्वास्थ्य कैम्प तथा रैपिड रिस्पांस टीम के द्वारा स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाएगी। अत्यधिक बाढ़ की स्थिति में एनडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू कार्य किया जाएगा। पशुओ के लिए आश्रय स्थल में भूसा चारा प्रबंध, मेडिकल टीम द्वारा टीकाकरण किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन,दिव्यांग पेंशन व किसान सम्मान निधि के छूटे लाभार्थियों की समस्याओं का निदान किया गया। पौधारोपण अभियान की समीक्षा की गई। इस दौरान ग्राम प्रधान हरिराम यादव, संजय साहनी, शैलेन्द्र साहनी तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।


















