Voice of news 24
21 Jul 2023 15:18PM
हरियाणा के हिसार में विरोध प्रदर्शन करने के एक दिन बाद कई जूनियर पहलवान, उनके माता-पिता और कोच गुरुवार को यहां भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के मुख्यालय पहुंचे और एशियाई खेलों के ट्रायल से विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को दी गई छूट वापस लेने और निष्पक्ष ट्रायल कराने की मांग की।.
उन्होंने साथ ही कहा कि जब तक यह छूट वापस नहीं ली जाती, तब तक वे मुख्यालय से नहीं हटेंगे।.


















