बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी मैच में फोकस भारतीय शीर्षक्रम पर

Voice of news 24

21 Jul 2023 15:12PM

मीरपुर

बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को तीसरे और आखिरी महिला एक दिवसीय क्रिकेट मैच में श्रृंखला जीतने के इरादे से उतरने वाली भारतीय टीम के शीर्षक्रम के बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी ।.

खराब शुरूआत के बाद भारत ने बुधवार को दूसरा मैच 108 रन से जीतकर वापसी की । बांग्लादेश के हाथों उसे पहले मैच में पहली बार पराजय का सामना करना पड़ा था ।.

तीसरे मैच में भारत की नजरें न सिर्फ जीत पर होंगी बल्कि अपनी गलतियों को सुधारने और पिच के बारे में और जानने पर भी रहेंगी चूंकि अगले साल बांग्लादेश में ही विश्व कप होना है ।

पहले मैच में भारतीय टीम 113 रन पर ढेर हो गई थी । दूसरे वनडे में हालांकि कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रौड्रिग्स ने अर्धशतक जमाये । शीर्षक्रम का फॉर्म हालांकि अभी भी भारत की चिंता का सबब है ।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]